ताजा खबर

टूटेगा नवीन मार्केट, व्यापारियो को मेयर ने पुनर्विकास योजना की जानकारी दी
11-Sep-2025 2:14 PM
टूटेगा नवीन मार्केट, व्यापारियो को मेयर ने पुनर्विकास योजना की जानकारी दी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 11 सितंबर । 
आधी सदी 52 वर्ष पहले बने नवापारा नवीन मार्केट की जगह निगम नया बहुमंजिला कांप्लेक्स का निर्माण करने जा रहा है। एम‌आईसी ने पिछले माह इसकी अनुमति दे दी है। इस सिलसिले में 

 महापौर मीनल चौबे ने  गुरुवार को  निगम  मुख्यालय में 

 मार्केट में  वर्तमान में काबिज  43 व्यापारियो के  साथ बैठक की।उन्हें नगर प्रस्तावित नवीन मार्केट पुनर्विकास योजना की जानकारी दी गई।
श्रीमती चौबे ने कहा कि परिसर का कुल क्षेत्रफल 4.62 एकड है। नवीन मार्केट भवन के पीछे की रिक्त भूमि तथा पुराने स्कूल को शामिल करते हुए नई परियोजना तैयार करने कार्य किया जायेगा। नवीन मार्केट परियोजना के विकास से आस पास स्थित महत्वपूर्ण स्थल जैसे तात्यापारा, कंकाली पारा, आजाद चौक, सदर बाजार, मालवीय रोड जैसे लगभग 4. 52 वर्ग कि.मी. का क्षेत्रफल नये बहुउद्देशीय व्यापारिक परिसर से उन्नत हो सकेगा। इसीलिए नगर निगम रायपुर द्वारा रायपुर शहर के मध्य भाग को आर्थिक सामाजिक व पर्यावरण की दृष्टि से सुलभ बनाने नवीन मार्केट पुनर्विकास योजना तैयार की जा रही है। इस हेतु कंसल्टेंट का चयन कर परियोजना तैयार की जायेगी।  निगम ‌इस  परियोजना के लिए अनुदान केन्द्र, छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य रेवेन्यु शेयरिंग मॉडल अंतर्गत लाया जाना प्रस्तावित किया जा रहा है।
        महापौर ने सभी व्यापारियो से नवीन मार्केट पुनर्विकास में सहभागी बनने की अपील की। 
    बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त  यु.एस. अग्रवाल, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, मुख्य अभियंता यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता  संजय बागडे,  पी. राजेश नायडू,‌ईई  अंशुल शर्मा जुनियर सहित नवीन मार्केट के संबंधित सभी 43 व्यापारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट