ताजा खबर

उरकुरा स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी
26-Aug-2025 11:36 AM
उरकुरा स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अगस्त। राजधानी से सटे उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो चक्के पटरी से उतर गए। यह मालगाड़ी आटोमोबाइल कैरियर है। इसमें कार, एसयूवी और बाइक्स आदि की ढुलाई होती है। जानकारी के मुताबिक डब्ल्यू आर एस - उरकुरा से आरएसडी कांपा जाने वाली लाईन में ये हादसा हुआ है। इससे रायपुर बिलासपुर की ओर की मुख्य अप डाउन दोनों रेल लाइनें प्रभावित हुई हैं।इस वजह से सुबह यात्री ट्रेनों की आवाजाही ठप रही। डाउन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस को उरकुरा में रोक कर रखा गया। वहीं कुछ अन्य ट्रेनों को रायपुर, दुर्ग में भी रोका गया है।

 
हादसे के बाद रेलवे अधिकारी और गैंगमैन सुधार कार्य में जुट गए हैं। 

बता दें कि कुछ महीने पहले ही पीएम मोदी द्वारा उद्घाटित अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उरकुरा स्टेशन यार्ड का आधुनिकीकरण किया गया था। उसके बाद इस घटना ने रेलवे के मेंटेनेंस कार्य पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।


अन्य पोस्ट