ताजा खबर

जेईई मेन 26 सेशन-1 की प्रोविजनल आंसर और रिस्पॉन्स शीट जारी
04-Feb-2026 11:05 PM
जेईई मेन 26 सेशन-1 की प्रोविजनल आंसर और रिस्पॉन्स शीट जारी

6 की रात तक दावा आपत्ति 

रायपुर, 4 फरवरी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज जेईई मेन 2026 सेशन-1 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी आज से शुरू हो चुकी है। एनटीए ने बताया है कि उम्मीदवार आज से ही  6 फरवरी तक प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के किसी प्रश्न पर चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। आंसर की और रिस्पॉन्स शीट की मदद से छात्र अपने संभावित अंक भी कैलकुलेट कर सकते हैं।

एनटीए ने कहा, 'संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा और घोषित किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के निपटारे के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई उत्तर कुंजी ही मान्य होगी।'

रिजल्ट और परीक्षा शेड्यूल

परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच दो शिफ्ट में आयोजित की थी। सुबह की शिफ्ट 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 3 बजे से 6 बजे तक चली थी। जेईई मेन 2026 सेशन-1 का रिजल्ट 12 फरवरी को घोषित किया जाएगा। यह परीक्षा बीटेक, बी-आर्क और बी-प्लानिंग कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की गई थी। इसमें 13 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।


अन्य पोस्ट