ताजा खबर

छत्तीसगढ़ में अब तक 13.48 लाख टन धान की हुई खरीदी, एवज में 2.89 लाख किसानों को 2649.11 करोड़ का भुगतान
27-Nov-2024 9:04 PM
छत्तीसगढ़ में अब तक 13.48 लाख टन धान की हुई खरीदी, एवज में 2.89 लाख किसानों को 2649.11 करोड़ का भुगतान

2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से हो रही है धान की खरीदी 

रायपुर, 27 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है।  राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 2.89 लाख किसानों ने अपना 13.48 लाख  टन धान की खरीदी हो चुकी है।धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 2649 करोड़ 11 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख टन धान खरीदी अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 27 नवम्बर को 46285 किसानों से 2.07 लाख  टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 52360 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 50 हजार से अधिक टोकन जारी किए गए हैं।


अन्य पोस्ट