ताजा खबर

रेडक्राॅस सोसायटी की रायपुर शाखा के 15 सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए
26-Nov-2024 7:17 PM
रेडक्राॅस सोसायटी की रायपुर शाखा के 15 सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए

रायपुर, 26 नवंबर। कलेक्टर एवं जिला रेडक्राॅस सोसायटी अध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला सोसायटी की सामान्य सभा में 15 नए सदस्य चुने गए। सभी को सर्वसम्मति से सदस्य का चयन किया गया।   इनमें राजू शर्मा, डाॅ. प्रीति नारायण, डाॅ. नवीन बगरेचा, डाॅ. सत्यनारायण पाण्डेय, डाॅ. राजेंद्र कुमार कश्यप,  संतोष कुमार शर्मा,  मानसिंह साहू, अश्वनी कुमार पांडे, दयानंद देवांगन, डाॅ. अविनाश चतुर्वेदी,  गजेंद्र डोंगरे, डाॅ. श्वेता सोनवानी, बी.एल. ध्रुव,  जशवरी सिंह बघेल एवं डाॅ. पकंज किशोर को सर्वसम्मति से सदस्य चुना गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  विश्वदीप, सचिव जिला रेडक्राॅस सोसायटी, जिला रेडक्राॅस के संरक्षक, उप संरक्षक एवं आजीवन सदस्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट