ताजा खबर
सीएम के मीडिया सलाहकार ने एक्स पर लिखा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 नवंबर। सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने संविधान दिवस पर कांग्रेस को घेरा है।
उन्होंने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस को संविधान पर इतनी ‘आस्था’ थी कि अभी तक सौ से अधिक बार उसे संशोधन के नाम पर तोड़ा-मरोड़ा। उसे लोकतंत्र से इतना ‘प्यार’ रहा कि सौ बार से अधिक बार बात-बात पर चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करती रही।
उसे तंत्र पर ऐसा ‘विश्वास’ था कि अयोग्य घोषित होने के आक्रोश में जनता को संविधान द्वारा मिले सारे अधिकार ही समाप्त कर उसने आपातकाल लगा दिया।
कांग्रेस को संविधान की आत्मा कहे जाने वाले प्रस्तावना से इतना ‘लगाव’ था कि, उस आत्मा को दूषित करते हुए सेक्यूलरिज्म और समाजवाद जैसे शब्द घुसेड़ दिये धर्मप्राण कहे जाने वाले देश में। और वह भी आपातकाल के दौरान। बिना संसद की सहमति के।
कांग्रेस अपने ही कथित सेक्यूलरिज्म के प्रति इतनी ‘प्रतिबद्ध’ थी कि एक मुस्लिम महिला शाहबानो को सुप्रीम कोर्ट से मिले निवाले के चंद पैसे को छीनने के लिए उसने सुको का ही आदेश ही अध्यादेश ला कर पलट दिया।
वह संविधान में वर्णित जीवन के अधिकार के प्रति इतनी ‘कटिबद्ध’ थी कि न केवल सिख दंगे का आवश्यक बताया अर्थात् धरती हिलना बताया, बल्कि उस जनाहार के आरोपियों को मुख्यमंत्री तक बनाया।
कांग्रेस अपने ही चुने नेता का इतना अधिक ‘सम्मान’ करती थी कि तब के प्रधानमंत्री के लाए अध्यादेश को संसद से बाहर फाड़ कर कूड़ेदान में दिया।
संविधान के प्रति इतनी अधिक ‘निष्ठा’ कि अब उसे एक कोरे लाल किताब में बदल दिया है राहुल गांधीजी ने।
ऐसे आस्था, प्यार, विश्वास, लगाव, प्रतिबद्धता, कटिबद्धता, सम्मान और निष्ठा को नये अर्थ देने वाले कांग्रेस में सभी नेताओं को मुंबई हमले की वार्षिकी की बधाई।
संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर जी के सभी सच्चे उत्तराधिकारियों और राष्ट्रवादियों को संविधान में अमृत महोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएँ। वन्दे मातरम्।