ताजा खबर

छत्तीसगढ़ में 8.95 लाख, रायपुर में 64109 टन धान की हुई खरीदी
25-Nov-2024 7:42 PM
छत्तीसगढ़ में 8.95 लाख, रायपुर में 64109 टन धान की हुई खरीदी

किसानों को 1575.16 करोड़ का भुगतान

रायपुर, 25 नवम्बर। प्रदेश में अब तक 8.95 लाख  टन धान खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.91 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 1575 करोड़ 16 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख  टन धान खरीदी अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 25 नवम्बर को 47296 किसानों से 2.17 लाख  टन धान खरीदी हुई है। इसके लिए 51170 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 53439 टोकन जारी किए गए हैं।

रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान तेजी से चल रहा है। आज तक 139 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 15,578 किसानों से 64109 टन धान खरीदा गया। जिसमें अब तक 147 करोड़ 61 लाख रूपए की राशि खरीदी गई।


अन्य पोस्ट