ताजा खबर

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का रायपुर में स्वागत...
14-Sep-2022 4:09 PM
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का रायपुर में स्वागत...

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 सितंबर।
भाजपा ओबीसी  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायपुर प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान  मोर्चा की टीम ने मिठाई, फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने बताया कि संगठन में मुझे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी चुनाव से पहले दी है। इसमें मैं अपनी टीम के साथ 2023 के चुनाव में भाजपा का सरकार लाने की भूमिका निभाऊंगा।

वहीं प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री पवन साय, से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप से मुलाकात कर संगठन संबंधित चर्चा कर मार्गदर्शन लिया। वहीं सिविल लाइन में वर्मा का स्वागत सम्मान लोधी समाज के द्वारा किया गया। इस दौरान  प्रहलाद दमाहे सहित अन्य लोग शामिल थें।


अन्य पोस्ट