ताजा खबर

नड्डा कल प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्र के नेताओं से रूबरू होंगे
24-May-2022 9:23 PM
 नड्डा कल प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्र के नेताओं से रूबरू होंगे

वीडियो कांफ्रेंस से चुनाव तैयारियों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मई।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बुधवार को प्रदेश के सभी 11 संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रूबरू होंगे। वो बूथ कमेटियों के गठन, और अन्य कार्यक्रमों पर पार्टी नेताओं से सवाल जवाब भी करेंगे।
 
बताया गया कि सभी सांसदों को कान्फ्रेंस की तैयारी करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें उस लोकसभा क्षेत्र के विधायकों, पराजित प्रत्याशियों के अलावा प्रमुख पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ेंगे। कहा जा रहा है कि नड्डा आगामी विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर दिशा निर्देश देंगे।


अन्य पोस्ट