ताजा खबर
ओडिशा-नुवापाड़ा में सडक़ हादसा, महासमुंद के 6 की मौत
01-Mar-2022 8:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 मार्च। आज ओडिशा के नुवापाड़ा में एक सडक़ दुघर्टना में 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र के निवासी हैं।
बताया जा रहा है कि सभी लोग बलांगीर जिले के गांव सिघीकला गए हुए थे और वहां से अपने घर वापस लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार नुवापाड़ा जिले के गांव सुनसुनिया के पास उनकी वाहन एक पेड़ में जा टकराई। घटना स्थल पर ही पांच लोगों की मौत हुई, वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।
चार पहिया वाहन क्रमांक सीजी 06 जीएफ 2753 में सभी सवार थे। समाचार लिखे जाने रात 8 बजे तक मृतकों के नामों की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है कि सभी महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र के ग्राम रसोड़ा निवासी हैं। खबर सुनने के बाद गांव में मातम है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


