खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

7 दिनों तक गूंजेगी महाशिवपुराण कथा
18-May-2026 2:48 PM
7 दिनों तक गूंजेगी महाशिवपुराण कथा

खैरागढ़, 18 मई।। शहर के किल्लापारा स्थित  गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में 18 से 25 तक सात दिवसीय महाशिवपुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन स्व. भावना श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत 18 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जबकि 19 मई से महाशिवपुराण कथा की अविरल धारा बहेगी। कथा प्रतिदिन शाम 4 से रात 7 बजे तक आयोजित होगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण करेंगी। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच यात्रा मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया जाएगा। कथा वाचन प्रसिद्ध कथावाचक रूपेश कृष्ण मिश्रा द्वारा किया जाएगा। वहीं परायण कर्ता के रूप में तारकेश्वर चौबे ‘दुर्ग’ उपस्थित रहेंगे। सात दिनों तक चलने वाली कथा में भगवान शिव से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। कथा के दौरान शिव विवाह, गणेश जन्म, कार्तिकेय जन्म, रुद्र उत्पत्ति, शिव महिमा, शिवरात्रि व्रत और विभिन्न अवतारों की कथाएं श्रद्धालुओं को सुनाई जाएंगी। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान साकेत श्रीवास्तव एवं समृद्धि श्रीवास्तव हैं। आयोजन में विमल श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, हर्षा श्रीवास्तव सहित परिवार एवं क्षेत्र के कई श्रद्धालु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित पहुंचकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ लेने की अपील की है।

 कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 मई को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक प्रसादी वितरण भी किया जाएगा।


अन्य पोस्ट