खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 28 अप्रैल। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 55 सीटर वातानुकूलित बस उपलब्ध कराई गई है। बस को राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बस और एम्बुलेंस की मांग की थी। शासन द्वारा बस और एम्बुलेंस की स्वीकृति दी गई, जिसके बाद बस विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा दी गई है। एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया में है।
बस के विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, बस सुविधा शुरू होने से विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यात्रा सुगम होने की बात कही गई है।
कार्यक्रम में सहायक कुलसचिव विजय सिंह, प्रभारी कुलपति सचिवालय सी.पी. गायकवाड़, सहायक प्राध्यापक डॉ. मंगलानंद झा, राजेंद्र सिंह, अमित सिंह, प्रखर सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


