जशपुर

अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी गिरफ्तार
16-Jul-2021 8:28 PM
अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी गिरफ्तार

पत्थलगांव, 16 जुलाई। अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को पीडि़त प्रार्थी ने थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2018 से अप्रैल 2021 के बीच सत्यनारायण सिंह चराईडांड़ के द्वारा अपने घर में उसको ले जाकर घर में बंधक बनाकर व जान से मारने की धमकी देकर अप्राकृतिक कृत्य किया है।

आरोपी के माता के द्वारा भी जान से मारने की धमकी व धमकी देकर बंधक बनाने में सहयोग किया, जिस पर थाना कुनकुरी में धारा 377, 342, 506बी, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी सत्यनारायण (22) चराईडांड़ थाना कुनकुरी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से 16 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में थाना कुनकुरी से थाना प्रभारी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे,आरक्षक प्रमोद सिंह रौतिया, आरक्षक विनोद तिर्की, सैनिक अजय श्रीवास्तव की भूमिका रही।


अन्य पोस्ट