जशपुर

स्कूटी में गांजा तस्करी, महिला गिरफ्तार
08-Jul-2021 9:03 PM
स्कूटी में गांजा तस्करी, महिला गिरफ्तार

पत्थलगांव,  8 जुलाई। थाना कुनकुरी क्षेत्र में गांजा तस्करी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 7 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक हरे रंग की स्कूटी में एक महिला अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते कुनकुरी तरफ आ रही है। सूचना पर थाना स्टाफ व महिला स्टाफ गडाकटा तपकारा चौक पर नाकाबंदी के लिए रवाना हुए। 

नाकाबंदी के दौरान यमुनाबाई के स्कूटी को चेक किया गया, तो स्कूटी के सामने तरफ एक काले रंग के बैग में प्लास्टिक पन्नी में लपेटा हुआ दो पैकेट गांजा मिला।

पूछताछ पर ओडिशा तरफ से गांजा को लाना बताई। गांजा को बरामद किया गया एवं मौके पर कार्रवाई कर 2 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 18,000 एवं एक स्कूटी बिना नंबर के कीमती 50,000 को पुलिस ने जब्त किया गया।

आरोपी यमुनाबाई (30) को 8 जुलाई को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी कुनकुरी भास्कर शर्मा, प्रआ मोहन बंजारे, सविता दास, आरक्षक प्रमोद, जितेंद्र गुप्ता, सालदान तिग्गा, सालहो मुनि, प्रदीप की अहम भूमिका रही।


अन्य पोस्ट