जशपुर
संयुक्त शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विधायक के हाथों विमोचन
05-Feb-2021 7:23 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 5 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला शाखा जशपुर कलेण्डर 2021का विमोचन क्षेत्रीय विधायक विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति परिषद के रामपुकार सिंह के द्वारा 5 फरवरी को पुरानी बस्ती के निवास स्थान में हुआ। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्जुन रत्नाकर, जशपुर जिलाध्यक्ष संतोष टांडे, जिला उपाध्यक्ष कुन्दन गुप्ता, उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जशपुर बेलासो तिग्गा, जिला मीडिया एवम आई टी सेल प्रभारी हेमन्त यादव, जिला कोषाध्यक्ष मोतीलाल भारती, जिला संगठन सचिव खगेश्वर डहेरिया, सचिव योगेश पटेल वि.ख. पत्थलगांव, राजकुमार बघेल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे