जशपुर

सुरक्षित बचपन अभियान: जिले के 3 स्कूलों में जागरूकता शिविर
30-Oct-2026 9:30 PM
सुरक्षित बचपन अभियान: जिले के 3 स्कूलों में जागरूकता शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 30 अक्टूबर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के मार्गदर्शन में 28 अक्टूबर को सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जिले के तीन विद्यालयों में जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के पैरालीगल वॉलिंटियर्स के माध्यम से देव पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल जशपुर, सेंट जेवियर इंग्लिश मीडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शांतिभवन जशपुर एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में देव पब्लिक स्कूल में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) जनार्दन खरे एवं जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सरोजनी जनार्दन खरे, सेंट जेवियर स्कूल में व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी दिव्या गोयल तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रशिक्षु न्यायाधीश अभिनव कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान बच्चों को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार एवं संरक्षण, साइबर सुरक्षा तथा सुरक्षित बचपन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।


अन्य पोस्ट