जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 11 सितंबर। जशपुर पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने की, जिसमें जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी और शाखा प्रभारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान अनुभागवार लंबित अपराध, चालान, मर्ग और शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसेवा, संवेदनशीलता और पारदर्शी पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों, शिकायतों और वारंटों की समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने कहा कि जांच में ढिलाई पर विभागीय कार्रवाई होगी, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील, धार्मिक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अभी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की उपस्थिति सडक़ों पर स्पष्ट दिखे, इसके लिए पेट्रोलिंग और कॉम्बिंग गश्त बढ़ाई जाएगी।
शाम के समय सरप्राइज चेकिंग, कॉम्बिंग गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच तेज की जाएगी। असामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, ग्राम प्रभारियों को महीने में कम से कम 3 से 4 बार अपने क्षेत्र के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए गए हैं।
नशीले पदार्थों के खिलाफ केवल आरोपी की गिरफ्तारी काफी नहीं होगी। पुलिस अब च्श्वठ्ठस्र-ह्लश-श्वठ्ठस्र ढ्ढठ्ठ1द्गह्यह्लद्बद्दड्डह्लद्बशठ्ठज् के जरिए नशीली दवाओं के स्रोत, परिवहन, सप्लायर और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करेगी। अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गौ-तस्करी जैसे अपराधों पर भी लगातार अभियान चलेगा।
साइबर हेल्पलाइन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई तथा सीसीटीएनएस पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन व ‘समाधान ऐप ’ का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, नाबालिग चालकों एवं नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, एसडीओपी जशपुर निमितेश सिंह, एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी, एसडीओपी बगीचा दिलीप कुमार कोसले, एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश कुमार जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक भावेश कुमार समरथ, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के.आर. चौहान, उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी सहित थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित थे।