जशपुर

डी.फार्मेसी में प्रवेश का दूसरा अवसर, 13 से 16 तक ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीयन
08-Sep-2026 9:37 PM
डी.फार्मेसी में प्रवेश का दूसरा अवसर, 13 से 16 तक ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुर, 8 सितंबर। फार्मेसी के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी.फार्मेसी) में प्रवेश का एक और अवसर उपलब्ध है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के द्वितीय चरण की प्रक्रिया 13 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 16 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे।

पतराटोली, तहसील दुलदुला स्थित अपार कॉलेज ऑफ फार्मेसी प्रबंधन के अनुसार महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ शासन एवं फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) से मान्यता प्राप्त डी.फार्मेसी पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि द्वितीय चरण की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन करना आवश्यक होगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 13 से 16 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीयन होगा। 17 सितंबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी, जबकि 18 सितंबर को दावा-आपत्ति की प्रक्रिया होगी। 19 सितंबर को सीट आबंटन एवं परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद 20 से 22 सितंबर तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर पंजीयन कराने की अपील की है। अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है, ताकि पंजीयन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रबंधन के अनुसार जशपुर जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए जिले में ही डी.फार्मेसी की पढ़ाई कर फार्मेसी के क्षेत्र में करियर बनाने का यह अवसर महत्वपूर्ण है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए शिक्षण व्यवस्था, प्रयोगशाला एवं आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।


अन्य पोस्ट