जशपुर

जशपुर में होमस्टे के विकास से ग्रामीणों को मिला रोजगार
21-Aug-2026 6:54 PM
जशपुर में होमस्टे के विकास से ग्रामीणों को मिला रोजगार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 21 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल एवं कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी प्रयासों के परिणाम स्वरूप जिले में पर्यटन को एक नया आयाम मिला है। प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों और पर्यटन स्थलों पर शुरू की गई होम स्टे विकास योजना स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए वरदान साबित हो रही है।

जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल देशदेखा के समीप स्थित केरे गांव में ग्रामीण पर्यटन के अंतर्गत विकसित होम-स्टे का 4 फरवरी 2026 को अंतरिक्ष यात्री एवं अशोक चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने  4 अप्रैल को राज्यपाल रामेन डेका ने अवलोकन कर सराहना की। दोनों अतिथियों ने देशदेखा समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक विधि से तैयार व्यंजनों का स्वाद चखा और स्थानीय आदिवासी संस्कृति, जनजीवन और आतिथ्य परंपरा का अनुभव लिया।

जशपुर जिले में होम स्टे आफ इंडिया टीम द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर ग्रामीण एवं सामुदायिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। 25 जनवरी 2026 को होम स्टे आफ इंडिया छत्तीसगढ़ सरकार एवं जशपुर जिला प्रशासन के बीच हुए समझौते के तहत केरे गांव को मॉडल कम्युनिटी टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित करने की पहल की गई है। जिले में वर्तमान में केरे, छिछली रदनगरी, मयाली, घोघरा (बलाझार) जैसे स्थानों में होम स्टे सूचीबद्ध हैं।

परिणामस्वरूप देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब बड़े होटलों के बजाय स्थानीय संस्कृति, खान-पान और ग्रामीण जीवनशैली का अनुभव करने के लिए इन होम स्टे का रुख कर रहे हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पलायन पर रोक जैसे लाभ मिल रहे हैं।

जिले में वर्तमान में मयाली में बनफूल होमस्टे नेलसन मिंज मो.नं. 6261364164, केरे-देशदेखा में महुआ होमस्टे विश्वनाथ राम, अमराई होमस्टे शिवचरण राम एवं बीजा होमस्टे सुखमनी बाई मो.नं. 9302184255, खुडिय़ारानी (छिछली र) में गेंदा फूल होमस्टे देवनारायण यादव मो.नं. 7974408577, दनगरी में पलाश होमस्टे मतरू राम मो.नं. 9009192294 एवं घोघरा (बालाझार) में कुमुद होमस्टे मनोज कुमार पैंकरा मो.नं. 8889969617 विकसित किये गये हैं। यहां पर्यटकों के लिए ट्रेकिंग, नेचर वॉक, बर्ड वॉचिंग, कैंपिंग, रॉक क्लाइंबिंग, ग्राम भ्रमण, कृषि कार्य, पारंपरिक भोजन और जनजातीय संस्कृति के अनुभव जैसी गतिविधियां उपलब्ध हैं।


अन्य पोस्ट