जशपुर

मनोरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब
14-Aug-2026 11:17 PM
मनोरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार को राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को लेकर मनोरा मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बस स्टैंड से मनोरा पंचायत भवन बीईओ तरुण पटेल, बीआरसीसी आशुतोष शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ रघुनाथ राम, बीएमओ डॉ. रोशन बरियार, जनपद पंचायत अध्यक्ष परमेश्वर भगत, जनपद उपाध्यक्ष हैप्पी कमल कुजूर, और उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, किसान, युवा और स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल रही।

तिरंगा यात्रा के दौरान मनोरा की धरती पर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। हाथों में लहराते तिरंगे ने यात्रा को भव्य बना दिया।

तिरंगा यात्रा में सरपंच प्रक्षित कुमार, मंजू एक्का, सरपंच संघ के अध्यक्ष रजन्ती भगत, लालकी टोप्पो, मुकेश शर्मा जिला महामंत्री शान्ति भगत जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार जायसवाल मंडल अध्यक्ष मनोरा श्यामलाल भगत जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति हदीश अंसारी अल्प संख्यक जिला अध्यक्ष रामदास यादव मंडल महामंत्री विकास प्रधान मंडल महामंत्री सुषमा सिंह मंडल उपाध्यक्ष  रंजीत भगत मंडल उपाध्यक्ष भजूनंदन नायक मंडल उपाध्यक्ष नमन जैन जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार शाही किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर नायक मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति  बासुदेव राम भगत युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती सिंह महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह मंडल महामंत्री युवा मोर्चा आशिक अंसारी अल्प संख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष  राजकिशोर जायसवाल मंडल महामंत्री बगीचा दुर्गा सोनी  प्रदीप सिंह संतोष शाही विकाश भगत प्रमोद राम भगत सागर भगत मनीषा भगत कांता भगत, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं स्कूली बच्चे शामिल रहे।

यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज के हर वर्ग ने एकजुट होकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।तिरंगा यात्रा मनोरा बस स्टैंड से शुरू हुआ जिसमें स्कूली बच्चों की कतार और हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे आयोजन को आकर्षक बना दिया।

 देशभक्ति के जोश और भारत माता के जयघोष के साथ यह तिरंगा यात्रा क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम की मजबूत तस्वीर पेश करती नजर आई।


अन्य पोस्ट