जशपुर

जिला अस्पताल में स्कूटी चोरी, आरोपी बंदी
16-Jul-2026 6:24 PM
जिला अस्पताल में स्कूटी चोरी, आरोपी बंदी

जशपुरनगर, 16 जुलाई। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट ने 9 जुलाई को अपनी स्कूटी को अस्पताल परिसर में खड़ी की, सवा 9 बजे बाहर निकल कर देखी तो स्कूटी गायब था। थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ढूंढकर स्कूटी निकाला, और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थिया अनिमा लकड़ा जशपुर जो कि जिला अस्पताल जशपुर में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत हैं, ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 जुलाई को प्रात: लगभग 9.15 बजे उन्होंने अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 10 यू 5513 को जिला अस्पताल स्थित सिटी स्कैन यूनिट के सामने पार्किंग में खड़ी कर ड्यूटी पर चली गई थीं। दोपहर लगभग 2.15 बजे वापस लौटने पर स्कूटी पार्किंग स्थल से गायब मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर लिए जाने पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं चोरी गए वाहन की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 13 जुलाई को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मिलन चौक जशपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ मिला, जिसके पास चोरी की स्कूटी हो सकती है।

जिस पर पुलिस के द्वारा उसे हिरासत में लेकर  पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम जगेश्वर राम विश्वकर्मा थाना सन्ना क्षेत्र बताया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के संदेहास्पद जवाब मिलने पर उससे गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसने जिला अस्पताल परिसर से स्कूटी चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से हीरो मैस्ट्रो स्कूटी बरामद कर विधिवत जब्त की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अस्पताल परिसर में खड़ी स्कूटी में चाबी लगी हुई देखकर उसके मन में चोरी करने का विचार आया। उसने अवसर का लाभ उठाकर स्कूटी चोरी कर अपने गांव ले गया तथा पहचान छिपाने के उद्देश्य से वाहन के आगे एवं पीछे अंकित नंबर को मिटा दिया। बाद में चोरी की स्कूटी लेकर पुन: जशपुर आने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। मामले में आरोपी के द्वार अपराध स्वीकार करने व उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट