जशपुर
झारखंड से अंबिकापुर तक फैला था नेटवर्क
पुलिस मितान की मदद से जंगल में घेराबंदी कर पकड़ाए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 10 जून। जशपुर पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। झारखंड से जशपुर होते हुए अंबिकापुर ले जाए जा रहे भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1200 से अधिक नशीले इंजेक्शन, कार, मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी समेत लगभग 3 लाख 98 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार मामला नौ जून की दरम्यानि रात्रि में सिटी कोतवाली जषपुर की पुलिस टीम सारूडीह की ओर गश्त/पेट्रोलिंग कर रही थी, इसी दौरान सारूडीह रोड में एक अज्ञात कार आया और पुलिस को देखकर संदिग्ध तरीके से जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस द्वारा काफी देर तक पीछा करने पर एवं दबाव बढऩे पर कार को जंगल किनारे खड़ी कर भाग गया।
इस कार्रवाई के दौरान ग्राम में मौजूद पुलिस मितान की टीम को भी मौके पर बुलाया गया एवं उनकी सहायता से हाथीसार जंगल में चारों ओर घेराबंदी की गई एवं काफी मषक्कत के पश्चात् छिपे हुये 3 आरोपियों दीपक लकड़ा, अमन सिंह एवं आलोक साय को पकडक़र पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर उक्त कार से भारी मात्रा में अलग-अलग कंपनी के नशीले इंजेक्शन कीमती 22,000 रू. एवं अन्य दूसरे प्लास्टिक बोरी में नशीले इंजेक्शन कुल कीमती 9,900 तथा दो मोबाईल एवं तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने उक्त नशीला इंजेक्शन को झारखंड निवासी मो. शमशेर खान के पास से 60 हजार रू. में खरीदना बताये, शमशेर खान के कब्जे से 750 नग नशीला इंजेक्शन एवं विक्रय में से बचे हुये 5 हजार रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर उसे अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 01 आरोपी अरूण राम घटना के बाद से फरार चल रहा था, उसे भी पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का कृत्य धारा धारा 21(ग) एनडीपीएस का अपराध करना पाये जाने पर उन्हें नौ जून को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि नषे की तस्करी में सम्मिलित रहे उक्त आरोपियों को पुलिस मितान के सहयोग से उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिला है, जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


