जशपुर

बोलेरो और बाइक में भिड़ंत, दो जख्मी
18-May-2026 9:06 PM
बोलेरो और बाइक में भिड़ंत, दो जख्मी

जशपुरनगर, 18 मई। जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड में बोलेरो और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108, एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार घटना रविवार साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। झारखंड की ओर से बोलेरो आ रही थी, बाइक सवार झारखंड की ओर जा रहे थे तभी डडग़ांव के बरडाड़ मोड़ के पास बोलेरो और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक की रिंग टुकड़ो में तब्दील हो गई। बोलेरो की सामने की शीशा टूट गई।
बाइक पर सवार अभिषेक राम, मुकेश राम दोनों निवासी डडग़ांव  है। बोलेरो मनोरा विकासखंड के गजमा सीकरी का था। बोलेरो सवार सभी सुरक्षित है, लेकिन बाइक सवार दोनों युवक घायल है। दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अन्य पोस्ट