जशपुर

दोनों किडनी फेल, युवक ने की खुदकुशी
07-May-2026 10:24 PM
दोनों किडनी फेल,  युवक ने की खुदकुशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 7 मई। जशपुर जिले थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुजीबहार में एक युवक ने किडनी की बीमारी से परेशान होकर, अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या कर लिया। युवक बेंगलुरु में मजदूरी का काम करता था। जब युवक बीमार हुआ तो परिजनों ने युवक को वापस ले आया। जब इलाज कराने अस्पताल गए तो पता चला कि दोनों किडनी फेल है। तब से युवक परेशान रहता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार 6 मई को ग्राम सुजीबहार निवासी सैहुन टोप्पो ने थाना कांसाबेल में आकर बताया कि उसका बेटा अविनाश टोप्पो बेंगलुरु में रहकर काम करता था, के द्वारा एक मई को घर में फोन कर बताया गया कि, उसकी तबियत खराब है, अत: उसे लेने आओ, जिस पर परिजनों के द्वारा उसे ट्रेन से कोरबा तक आने को कहा गया, फिर वहां से 3 मई  को परिजनों के द्वारा मृतक अविनाश को लेकर, घर लाया गया था।

4 मई  को उसे इलाज हेतु जशपुर लाया गया था, जहां जांच पश्चात पता चला कि अविनाश की दोनों किडनी खराब हो गई है, जिस कारण मृतक अविनाश परेशान रहने लगा था, इसी दौरान 6 मई  को पिता सैहुन टोप्पो, किसी काम से पड़ोसी ग्राम चोगरी बहार गया हुआ था, कि शाम करीब 4 बजे उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि बेटे अविनाश के द्वारा अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई है।   सूचना पर थाना कांसाबेल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर, घटना स्थल के निरीक्षण व शव पंचनामा हेतु सुजीबहार में घटना स्थल रवाना हुआ गया।

 पुलिस के द्वारा शव पंचनामा कर, शव का डॉक्टर से पोस्टमार्टम भी कराया गया है, अग्रिम कार्रवाई जारी है।


अन्य पोस्ट