जशपुर
अयोध्या धाम के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
22-Apr-2026 9:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 22 अप्रैल। जशपुर जिले के 204 श्रद्धालु श्रीरामलला दर्शन के लिए रवाना हुए। ज्ञात हो कि श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा के तहत् अब तक जिले से 2640 श्रद्धालुओं को श्रीरामलला (अयोध्या धाम) के दर्शन कराए जा चुके हंै।
इसी कड़ी में इस योजना से यात्रा हेतु 13 वां जत्था को मंगलवार को सुबह जिले के समस्त जनपद व नगर पंचायत से जनप्रतिनिधियों द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। जिले के जनपद पंचायत व नगर पंचायत से 204 यात्री रवाना किए गए हैं।
जशपुर और मनोरा से रामलला दर्शन अयोध्या हेतु नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद पंचायत सदस्य सावित्री सिंह, सीईओ जनपद पंचायत जशपुर व समस्त जनपद स्टाफ की उपस्थिति में बस रवाना किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत पत्थलगांव से रवाना किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


