जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 अप्रैल। जशपुर (कछार) से नावापारा तक सडक़ निर्माण की मांग को लेकर जिला पंचायत सभापति संतोषी अरविंद खटकर ने राज्य के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया है कि जशपुर से नावापारा की दूरी लगभग 2 से 2.5 किलोमीटर है और यह दोनों गांवों को जोडऩे वाला प्रमुख मार्ग है। जशपुर की जनसंख्या लगभग 6000 तथा नावापारा की आबादी 900 से अधिक बताई गई है। इसके बावजूद मार्ग पर सडक़ निर्माण नहीं होने से आवागमन में समस्या हो रही है।
ज्ञापन के अनुसार विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। मार्ग की स्थिति खराब होने से पैदल चलना भी कठिन है। बरसात के दौरान स्थिति और प्रभावित होती है।
श्रीमती खटकर ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि सडक़ निर्माण से आवागमन में सुधार होगा। उन्होंने सडक़ निर्माण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया है।ज्ञापन की प्रति उपमुख्यमंत्री अरुण साव को भी भेजी गई है।


