जशपुर

बिना पंजीयन क्लिनिक सील
14-Apr-2026 2:42 PM
बिना पंजीयन क्लिनिक सील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 14 अप्रैल। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को सील कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीएस जात्रा को निर्देश दिए थे कि जिले में जितने भी अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। मौके पर जाकर पंजीयन का सत्यापन करें और जिनके द्वारा वैध दस्तावेज जमा नहीं किया जा रहा है।  इसी कड़ी में जिला प्रशासन एवं मेडिकल टीम द्वारा विभिन्न संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया  जिसमें अवैध संचालित मां भवानी आरोग्य संस्था चिकित्सा केंद्र गिरांग मोड़ दोडक़ाचौरा जशपुर को सील किया गया।


अन्य पोस्ट