जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 9 मार्च। जशपुर जिले के थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुटली में चरित्र शक में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा अपनी ही पत्नी की लोहे की धारदार हथियार (दौली) से मारकर हत्या कर दिया। आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 6 मार्च को प्रार्थी जूलियस तिर्की (45)ग्राम ग्राम पुटली, थाना तपकरा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 6 मार्च की रात्रि करीबन 02.30 बजे, प्रार्थी का बड़ा भाई आरोपी जेरोम तिर्की द्वारा प्रार्थी को उसके घर आकर बताया कि वह अपनी पत्नी मृतिका अलकिसलिया तिर्की (53) की हत्या कर दिया है, जिस पर प्रार्थी अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जाकर, जब आरोपी जेरोम तिर्की के घर में जाकर देखा तो पाया कि, जेरोम तिर्की की पत्नी मृत हालत में बिस्तर पर पड़ी हुई थी, जिसके गले में धारदार हथियार से मारने का गहरा घाव था, व गले से खून निकल रहा था। आरोपी ने प्रार्थी को बताया कि उसने अपनी पत्नी मृतिका अलकिसलिया तिर्की की चरित्र पर संदेह करते हुए, वाद विवाद के दौरान, घर में रखे धारदार हथियार दौली से अपनी पत्नी के गले में वार कर उसकी हत्या कर दिया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी जेरोम तिर्की के विरुद्ध हत्या के लिए, बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, घटना स्थल पर रवाना हुआ गया, घटना स्थल के निरीक्षण व शव की पंचनामा की कार्रवाई करते हुए, मृतिका के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है,।
पुलिस ने आरोपी पति जेरोम तिर्की को हिरासत में लेते हुए, उसके द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है तथा उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे के हथियार (दौली) को भी जब्त कर लिया गया है।


