जशपुर
समस्याओं से कराया अवगत, सौंपा ज्ञापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 18 फरवरी। जशपुर जिले के बगीचा लोटा में स्वास्थ्य मितानिन कार्यकर्ताओं ने स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, भाजपा शंकर गुप्ता, पार्षद गण, जनपद सदस्य गण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में होने वाली समस्याओं से जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन सौंप संबंधित अधिकारी तक अपनी बात पहुंचाना ताकि अंतिम छोर तक सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ लोगो को मिल सकें। इस दौरान सबसे ज्यादा समस्या पेयजल संकट का बताया गया जहां आज भी कई गांव के पारा मोहल्ले में शुद्धपेजल नही मिल पा रहा है जिससे ग्रामीणों को ढोढ़ी और कुआ का पानी पीना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
वही स्वास्थ्य के क्षेत्र में महनई गांव की मितानिन ने बताया कि नर्स और डॉक्टर जुलाई 2025 से नही है जिससे गांव के लोगो की स्वास्थ्य सुविधा नही मिल पा रहा है, कुटमा पंचायत के सलखाडांड की मितानिन ने बताया कि 2024 में 7 गर्भवती महिलाओं का डिलवरी हुआ था जिसका जननी सुरक्षा का राशि अबतक नही मिला है। साथ ही मितानिनों का ट्रेनिंग पूरा होने के बाद भी आज तक बीपी नापने की मशीन और थरमामीटर मशीन नही मिला है जिससे हमें समस्या होती है। और तो और हमें जो सरकार से प्रोतशासन राशि मिलती है वह भी पिछले 6 माह से लटका है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंच से मितानिन दीदियों को भरोसा दिलाया है कि आप लोगो का जो भी समस्या है उसे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिल सके।


