जशपुर

कुंभ से लौटी महिला का गाजे-बाजे के साथ स्वागत
06-Feb-2025 4:18 PM
कुंभ से लौटी महिला का  गाजे-बाजे के साथ स्वागत

भगदड़ के बीच 15 घंटे लापता थीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 6 फरवरी।
कुंभ मेले में  भगदड़ के बीच 15 घंटे लापता एक  महिला एक हफ्ते बाद सकुशल अपने घर लौटी। उनके आने पर मुहल्ले

वासियों एवं  परिवारजनों ने गाजे बाजे के साथ माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान  परिवारजनों  का स्नेह देखकर आशा देवी  की आँखों से खुशी के आंसू निकल गये। 
भावुक कर देने वाला यह दृश्य किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दरअसल, पुरानी टोली निवासी राजकिशोर सिंह की धर्मपत्नी  आशा देवी उम्र (47) और उनके रिश्तेदार शोभा देवी (38) कलावती देवी , पुष्पा देवी (40) भाई अमित सिंह (33),जीजा  बलराम  सिंह (53) कुंभ स्नान के लिए गये थे । 

आशा देवी ने बताया वह अपने चार  रिश्तेदारों  के साथ 28 जनवरी  की  मध्य रात्रि के बाद  प्रयागराज पहुंचीं। उसके अगले दिन  29 जनवरी  को दोपहर 1 बजे के बाद लाखों की भीड़ में  पैदल 15 किलोमीटर पैदल हाइवे रोड के  लिए निकल रहे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इसी बीच मैं भीड़ में  गुम हो गई थीं। किसी तरह ढूंढ़ते हुए परिजनों से 15 घंटे बाद मिली और बताया कि भगदड़ के बाद अभी सब ठीक है।
 


अन्य पोस्ट