जशपुर

गांव, गरीब, मजदूर किसानों को समर्पित रहा साय सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल-निर्मल सिन्हा
05-Dec-2024 1:24 PM
गांव, गरीब, मजदूर किसानों को समर्पित रहा साय सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल-निर्मल सिन्हा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 5 दिसंबर। तीन दिसम्बर को जिला भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष  गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, सुरेश राम, जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह एवं मुकेश शर्मा सहित मंचस्थ अतिथियो ने भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,डॉ  श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि आज प्रदेश की नवगठित भाजपा सरकार के कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण हो रहा है और इस कार्यकाल में विंष्णुदेव साय जी के सरकार में की गई जनहित के कार्यों के कारण भाजपा को जिले में सदस्य्ता अभियान, संगठन पर्व चुनाव में जनता का भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है।

कार्यशाला के मुख्यवक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने विंष्णुदेव साय जी सरकार के 1 वर्ष के ऐतहासिक कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता के भरपूर जंनसमर्थंन से बनी विंष्णुदेव साय जी के सरकार ने 1 वर्ष के अल्प कार्यकाल में ही प्रदेश के किसानों,मातृ शक्ति महिलाओ सहित सर्ववर्ग के विकास के लिए अपने वायदों के अनुरूप कार्य किया है। भाजपा की सरकार गांव गरीब मजदूर किसानों के हित में समर्पित रही है।  निर्मल सिन्हा ने भाजपा जशपुर जिला के सभी 20 मंडलों  में संगठन पर्व के तहत किये गए गये  सदस्यता अभियान ,सक्रिय सदस्यता और संगठन चुनाव के तहत बूथ समितियों के चुनाव की मंडलवार विस्तृत समीक्षा कर जानकारी लेते हुए सभी मण्डल अध्यक्षो से चर्चा पश्चात कहा कि जशपुर जिला हमेशा से संगठन के कार्यो में अग्रणी रहा है वर्तमान में भी जिला अपने दायित्वों के प्रति सजग और अग्रणी रहा है।

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने आगामी मण्डल चुनाव की सभी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जिम्मेदारिया बदलेगी जरूर पर एकजुटता से सभी को आगे भी सत्ता और संगठन में सामंजस्य बनाकर काम करना हम सबका दायित्व है।

पत्थलगांव विधायक गोमती साय एवं जशपुर विधायक  रायमुनी भगत ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश की 1 वर्ष की भाजपा सरकार के उपलब्धियों के साथ सरकार की योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को साथ लेकर बूथों में भी कार्यक्रम होना चाहिए। बूथ भाजपा संगठन की सबसे महत्वपूर्ण और सशक्त इकाई है।


अन्य पोस्ट