जशपुर

जशपुर से 204 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम रवाना
11-Nov-2024 2:29 PM
जशपुर से 204 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम  रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 11 नवंबर। प्रभु श्रीराम के दर्शन करने जशपुर जिले से 204 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम रवाना हुआ। अब तक 1224 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम यात्रा करने का मौका मिला।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में  छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी योजना रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर जिले से  सभी विकासखंड से श्रद्धालुओं का जत्था ‘‘श्री रामलला दर्शन’’ अयोध्या धाम यात्रा योजनान्तर्गत छठवां चरण 11 से 14 नवंबर  तक  अयोध्या दर्शन के लिए जिले के जनपद पंचायत ,नगर पंचायत,नगर पालिका से कुल-204 यात्रियों को अंबिकापुर के लिए जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष राजकपूर भगत ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अम्बिकापुर से  ट्रेन में अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान भोजन, चाय-नाश्ता एवं रूकने की बेहतर व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर रोहित व्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अभिषेक कुमार एवं योजना नोडल विश्वास राव मस्के के मार्गदर्शन में जिले से अब तक लगभग 1224 यात्रियों को अयोध्या धाम यात्रा करने का लाभ मिल चुका है।

 


अन्य पोस्ट