जशपुर

विश्व रेबीज दिवस पर जन-जागरूकता रैली
28-Sep-2024 3:42 PM
विश्व रेबीज दिवस पर जन-जागरूकता रैली

जशपुरनगर, 28 सितंबर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला जशपुर में विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य में रेबीज से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के साथ जशपुर नगर में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा, जिला कार्यक्रम गनपत कुमार नायक , जिला महामारी विशेषज्ञ सत्येंद्र यादव एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी सहभागीता सुनिश्चित करते हुए लोगों को जानवरों के काटने उपरान्त रेबीज का टीका लगाने हेतु प्रेरित किया।

महामारी विशेषज्ञ एवं पब्लिक हेल्थ सलाहकार ने बताया कि अगर आपको किसी भी जानवर द्वारा दांतों से काटा गया गया है, दांत या नाखून से स्क्रेच या किसी भी प्रकार का घाव लग गया है, तो तुरंत उपचार करवाएं। ऐसे में रेबीज वायरस के संक्रमण का खतरा रहता है जोकि जानलेवा हो सकता है।  छत्तीसगढ़ में मृत्यु दर 3फीसदी से भी अधिक है। रेबीज बीमारी कुत्तों के काटने से सबसे अधिक होता है लगभग 97फीसदी बाकि 3फीसदी बिल्ली, बंदरों या अन्य जानवरों के काटने से होता है।


अन्य पोस्ट