जशपुर

कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी पिकअप खाई में
19-Sep-2024 1:59 PM
कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी पिकअप खाई में

4 गंभीर, बाकी सुरक्षित 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
जशपुरनगर, 19 सितंबर।
कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सडक़ से नीचे खाई में गिरी,  पिकअप में 29 लोग सवार थे, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। चारों को अम्बिकापुर भेज दिया गया है और बाकी को मामूली चोटें आई है।

जानकारी के मुताबिक पिकअप में 29 लोग सवार थे। सभी बगीचा के कैलाश गुफा से दर्शन कर घर लौट रहे थे। सोनगेरसा बाजारडांड के पास घाटी में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। चार गंभीर हैं। चारों को अम्बिकापुर रेफर किया गया है और बाकी को मामूली चोटें आई है। 

पिकअप में सवार सभी लोग फरसाबहार जनपद क्षेत्र के सराईटोली के निवासी हैं। इसके बाद मौके पर एंबुलेस के साथ मेडिकल टीम भेजी गई।


अन्य पोस्ट