जशपुर

जशपुर से रामलला दर्शन के लिए 204 श्रद्धालु रवाना
10-Sep-2024 9:18 PM
जशपुर से रामलला दर्शन के लिए 204 श्रद्धालु रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 10 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम  प्रभु श्री राम के दर्शन  लिए निरंतर जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले से भी श्रद्धालु आज रवाना हुए। जशपुर जिले के सभी 8 विकासखंड से लगभग 204 श्रद्धालुओं को आज अम्बिकापुर के लिए रवाना किया गया है। वहां से ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

जशपुर विकासखंड से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजकपूर भगत ने हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए  बस रवाना किया। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान भोजन तथा अयोध्या में रूकने एवं अन्य सभी प्रकार से बेहतर व्यवस्था की गई  है, ताकि सभी श्रद्धालु खुशी-खुशी दर्शन कर सके। वहीं सभी तीर्थ यात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण और जनपद सीईओ जशपुर लोखीत भगत, अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट