जशपुर

अनियंत्रित डंफर ने बाइक को मारी ठोकर, 3 घायल
02-Sep-2023 7:17 PM
अनियंत्रित डंफर ने बाइक को मारी ठोकर, 3 घायल

घायलों को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची जिपं अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 2 सितम्बर। तेज गति डंफर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में तीन किशोर घायल हुए हैं। घायलों की सहायता के लिए रास्ते से गुजर रही जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष रायमुनि भगत ने पहल की।

घायलों को लेकर अपने वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचीं और उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घायलों में करनपुर निवासी सुखदेव राम, अगराकोना निवासी दिलीप और सुधेश्वर शमिल है। घटना मनोरा चौकी क्षेत्र के इंदाघाट की है।

घटना के बाद दुर्घटनाकारित वाहन घटना स्थल से भाग निकला। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का शिकार हुए बाइक सवार,जशपुर की ओर से आ रहे थे। जिला चिकित्सालय में एक बार फिर,अव्यवस्था की स्थिति देखने को मिली। घायलों के पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष के वाहन से घायलों को उतारने के लिए कोई स्टाफ नहीं होने के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घायलों को स्ट्रेचर में ले जाया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना स्थल से ही अस्पताल के सिविल सर्जन को घायलों को लाने की सूचना दे दी थी। इसके बाद भी आपातकालीन वार्ड में पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश में चिकित्सा सेवा पूरी तरह से बीमार हो चुकी है। इसे इलाज की जरूरत है।


अन्य पोस्ट