जशपुर

बिहार की भाजपा विधायक ने संसदीय सचिव पर लगाया तानाशाही का आरोप
30-Aug-2023 2:22 PM
बिहार की भाजपा विधायक ने संसदीय सचिव पर लगाया तानाशाही का आरोप

कुनकुरी विधानसभा में भाजपा का विधायक प्रवास कार्यक्रम

पांच मण्डलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, सहयोगी संगठनों से बैठक कर ली जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 30 अगस्त। सप्ताह भर से भाजपा के चल रहे विधायक प्रवास कार्यक्रम के अन्तर्गत बिहार के जिला बांका की कटोरिया विधानसभा से कुनकुरी विधानसभा में प्रवास के लिये पह्ुंचीं विधायक निक्की हेम्ब्रम ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि चार राज्यों से छत्तीसगढ़ में 50 से अधिक विधायक आये हुए हंै, जिनका प्रयास है संगठन के लोगों के विचारो को जानना, स्थानीय समस्याओं को समझना, स्थानीय मुद्दों को जानना एवं संगठप किस प्रकार से मजबूत एवं सक्रिय हो जिससे पार्टी एवं पार्टी प्रत्याशी को चुनाव में अधिकतम सफलता मिल सके।

इस प्रवास के अन्तर्गत कुनकुरी विधानसभा आई विधायक निक्की हेम्ब्रम ने बताया कि वर्तमान कांग्रेसी विधायक के विरूद्ध आम जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं सहित शासकीय कर्मचारी, पदाधिकारियों में भारी रोष व्याप्त होने की जानकारी मिली है। उनके द्वारा शासकीय नियमों की अनदेखी कर अपनी मनमानी करते हुए सभी शासकीय कार्यो में दबावपूर्वक कार्रवाई कराई जाती है। वर्तमान विधायक पर हिन्दू समुदाय को आहत एवं कमजोर करने, क्षेत्र में धर्मांतरण को बढ़ावा देने के साथ हिन्दूत्व को तोडऩे के प्रयास का भी आरोप लग रहा है। लोक तांत्रिक व्यवस्था को भंग कर तानाशाही ढंग से कार्यों को संपादित कराया जा रहा है जिससे समाज के सभी वर्गों एवं कार्यकर्ताओं में भारी रोष भी व्याप्त है। वर्तमान विधायक पर गुण्डाराज चलाने का भी आरोप लगता रहा है।

उन्होंने बताया कि इस प्रवास के अन्तर्गत कुनकुरी विधानसभा के पांच मण्डलों, सहयोगी संगठनों के साथ सार्थक बैठक के सहित कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से भी सम्पर्क करने का अवसर मिला जिसमें पार्टी को सक्रिय और मजबूत करने की दिशा में चर्चा की गई और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। इस प्रवास के अन्तर्गत हुई चर्चा एवं मिली जानकारी से पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों को अवगत भी कराया जा रहा है जिसके आधार पर संगठन आगे कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जो निरंतर संगठन को मजबूत बनाने के लिये सक्रिय रहता है। भाजपा किसी भी राज्य में सत्ता में रहे या न रहे लेकिन संगठन की सक्रियता को लेकर निरंतर कार्यशील रहती है और इसके लिये निरंतर कार्यक्रमों एवं प्रशिक्षण का कार्य चलता रहता है। प्रेस वार्ता के दौरान प्रवास के प्रभारी सुनील अग्रवाल, अमन शर्मा, बॉबी ताम्रकार विशेष रूप से उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट