जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 10 सितंबर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3500 किलोमीटर 150 दिन की पदयात्रा माननीय पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा कल किया जा चुका है।
राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर बेरोजगारी, बेतहाशा बढ़ती महंगाई, को जनसंवाद के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाया गया है। इसी तारतम्य में ब्लॉक कांग्रेस जशपुर ग्रामीण अध्यक्ष मनमोहन भगत के नेतृत्व में लोदाम से साई टांगर टोली तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई।
छोटे ग्राम में जनसंवाद कार्यक्रम रखकर कर आम जनता को बेरोजगारी, महंगाई संबंधी बाते बताकर जागरूक करने का कार्य किया गया। उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जशपुर ग्रामीण मनमोहन भगत ने पदयात्रा और जन संवाद के दौरान कही।
बेरोजगार युवाओं को रोजगार कैसे मुहैया कराया जाए इन समस्याओ पर कभी कोई चर्चा, संसद में रखी नही जा रही है दु:ख की बात यह की केन्द्र की मोदी सरकार के चहेते मित्रो, उद्योगपतियों ने मीडिया को भी खरीद लिया जिसके कारण इन गम्भीर मुद्दो पर कोई सवाल या चर्चा तक नही होती इन्ही सब कारणों से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर सभी समस्याओं को आम जनता को अवगत कराते हुए देश की जनता को जगाने और जागरूक होकर गलत फैसलों के विरुद्ध खड़े होकर बीजेपी और केन्द्र की सरकार से भारत का भविष्य खतरे में है ।भारत जोड़ो यात्रा और जन संवाद कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जशपुर ग्रामीण के नेतृत्व में लोदाम से 10 किलोमीटर पद यात्रा किया गया।
जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन भगत, सिंहासन मिंज ब्लॉक महामंत्री, कपिल भगत उपज मंडी अध्यक्ष जशपुर,अनिल बेक ब्लॉक महामंत्री,गोपाल सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता,सुबोध एक्का,लालू, बृजमोहन पांडेय सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


