जशपुर

काम में लापरवाही बरतने वाले अतिथि शिक्षकों को कार्यमुक्त करने आदेश
07-Sep-2022 2:21 PM
काम में लापरवाही बरतने वाले अतिथि शिक्षकों को कार्यमुक्त करने आदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 7 सितंबर।
कलेक्टर जिला-जशपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, जिला-जशपुर की बैठक कल सम्पन्न हुई, जिसमें जिले में 4 संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयो से संबंधित एजेण्डावार चर्चा किया गया गया।

जिले में संचालित एकलव्य आदर्ष आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की जानकारी ली गई, सभी विद्यालय में सीट भरे हुए हैं। सभी विद्यालय के प्राचार्य को अतिथि शिक्षकों के संबंध में जानकारी ली गई, जिस विद्यालय में अतिथि शिक्षक द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, उसे तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देष दिए गए। विद्यालयों में शासन द्वारा प्रदाय किये जाने वाली सामग्री जूता-मोजा, टाई-बेल्ट, पुस्तक, कॉपी इत्यादि सभी बच्चों को उपलब्ध कराया जा चुका है।

विद्यालयों के पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी ली गई, अतिरिक्त पुस्तकें प्रदान करने के निर्देष प्राचार्यो को दिया गया। विद्यालय में आवष्यक एवं उपलब्ध सामग्रियों की जानकारी ली गई। विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित कराया जा रहा है, बच्चों के स्वास्थ्य पर विषेष ध्यान दिये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जषपुर एवं प्राचार्यो को निर्देषित किया गया। कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज निर्धारित समयावधि में लगवा लिया जाए। वर्ष 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 में स्वीकृत नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भूमि चिन्हांकन एवं निर्माण कार्य की जानकारी ली गई। एकलव्य विद्यालय सुखरापारा में 180 बच्चे अध्ययनरत है, वर्तमान संचालित भवन में स्थानाभाव होने के कारण, आई.टी.आई. बगीचा (झिक्की) के भवन को अधिग्रहित कर, विद्यालय के भवन निर्माण होने तक एकलव्य विद्यालय संचालित करने का निर्णय लिया गया।

आई.टी.आई. बगीचा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जनपद पंचायत बगीचा के नव-निर्मित रिक्त में हस्तान्तरित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा विभाग द्वारा विषेष पिछड़ी जनजाति आवासीय विद्यालय में अध्ययरत विद्यार्थियों एवं भवन निर्माण की जानकारी ली गई। भवन निर्माण 15 अक्टूबर तक पूर्ण कराने हेतु कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग पत्थलगाँव को निर्देषित किया गया।

जिले में संचालित 04 एकलव्य आदर्ष आवासीय विद्यालयों के परीक्षा परिणाम खराब होने पर संबंधित षिक्षक एवं प्राचार्य पर कार्यवाही किये जाने का निर्देष दिया गया। बैठक में कलेक्टर, जिला-जषपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जषपुर, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जषपुर, जिला षिक्षा अधिकारी, जषपुर, उप संचालक, सामज कल्याण जषपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जषपुर, प्राचार्य म.ल.बा.कन्या उच्च.माध्य.विद्यालय जषपुर, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग पत्थलगाँव, सभी एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य एवं मण्डल संयोजक उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट