जशपुर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर स्कूलीबच्चों ने रोपे पौधे
23-Aug-2022 8:57 PM
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर स्कूलीबच्चों ने रोपे पौधे

कांग्रेसियों ने केक काट खुशियाँ मनाई, गौठान में पौधारोपण, अस्पताल में बांटे फल 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 23 अगस्त। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन संसदीय सचिव यू डी मिंज के समर्थकों एवं कुनकुरी कांग्रेस परिवार के द्वारा कई आयोजन कर मनाया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन के अवसर पर संसदीय सचिव यू डी मिंज के निर्देश पर विधानसभा कुनकुरी के सभी प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के द्वारा पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षित करने का संदेश दिया है। लगभग सभी स्कूलों में बच्चों ने उत्साह पूर्वक पौधारोपण किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी के ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास के नेतृत्व में कांग्रेसजन की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ मनाई गई और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही सीएम भूपेश व उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने होली क्रॉस हॉस्पिटल एवं सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया, साथ ङी गडक़ाटा गोठान में जाकर वृक्षारोपण भी किया।
 


अन्य पोस्ट