जशपुर
जिला उपाध्यक्ष 5, संयुक्त सचिव 3, संगठन सचिव एवं प्रवक्ता बनाए गए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 18 अगस्त। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जशपुर, फेडरेशन के कार्य विस्तार को ध्यान में रखते हुए गत दिनों बैठक रखी गई थी। बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जशपुर के जिला संयोजक, जी.पी. घिदौड़े ने अधिकारी / कर्मचारियों को दायित्व सौंपा।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को मजबूत करने के लिए विस्तार में पाँच पदाधिकारियों को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिसमें सरीन इकबाल शिक्षक, दिलेश्वर छतरिया लेब टेक्नीशियन उच्च शिक्षा विभाग, गुलाब भगत शिक्षक शिक्षा विभाग, ललित साहू सहा ग्रेड - 02 राजस्व विभाग, नवनीत रमन नारंग शिक्षक शिक्षा विभाग, संतोष तांडे शिक्षक शिक्षा विभाग को जिला संगठन सचिव, तीन पदाधिकारियों जिसमें संजय सिन्हा सहा. ग्रेड - 02 राजस्व विभाग,जोगेन्द्र यादव स्टेनो शिक्षा विभाग, देवेन्द्र द्विवेदी सहा.ग्रेड -02 शिक्षा विभाग को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
टिकेश्वर भोय शिक्षा विभाग, सहायक शिक्षक वहीं उच्च शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक अम्बिकेश स्वर्णकार को प्रवक्ता एवं सुन्दर भगत सहा. ग्रेड स्वास्थ्य विभाग सह प्रवक्ता बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जशपुर के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति होने पर संरक्षक विनोद गुप्ता प्राचार्य, जिला संयोजक जी.पी. घिदौड़े, उमेश राम प्रधान उप संयोजक, राजेश कुमार अम्बष्ठ महासचिव, अविनाश शर्मा सचिव, ओम प्रकाश भारती कोषाध्यक्ष, संतोष स्वर्णकार, फेडरेशन के अन्य सदस्यगण लक्ष्मी यादव, पीपी कुशवाहा ने नए पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।


