जशपुर

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर जनजाति समाज में उत्साह
14-Jul-2022 7:58 PM
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर जनजाति समाज में उत्साह

समर्थन के लिए भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे विधायक के घर

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 14 जुलाई।
गुरुवार को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के लिए जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता रखी गई। इसके बाद जशपुर विधायक विनय भगत के निवास भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और समर्थन की अपील की।

प्रेसवार्ता में जिला भाजपा के संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जनजाति समाज की हैं, अस्मिता की आवाज हंै। उनके राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने से सर्वसमाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह हम सब के लिए गौरव की बात है कि समाज के अंतिम व्यक्ति के सेवा भाव की प्रतीक मुर्मू राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुनावी समर में है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दूरगामी फैसले का जनजाति गौरव समाज की ओर से स्वागत करते हैं।

आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में 32 प्रतिशत जनजाति समुदाय की आबादी है, इसलिए भी हमारे लिए यह पल सदैव स्मरणीय होगा कि देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था के प्रमुख के रूप में वह समाज से प्रतिनिधि करने वाली पहली जनजाति महिला होंगी। देश की आजादी के बाद यह पहली बार इस तरह का फैसला लिया गया है कि जनजाति समुदाय की प्रतिनिधित्व करने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी बनाई गई हंै। आज पूरे देश में खुशहाली मनाई जा रही हैं।

रामकिशुन सिंह ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रही हैं। उनका कार्यकाल अनुकरणीय व प्रेरणादायी रहा है। वे संथाल जनजाति का प्रतिनिधित्व करती हंै। इसके साथ ही ओडिशा प्रदेश सरकार में मंत्री व संगठन के कई दायित्वों में कार्य करते हुए वे समग्र समाज के हित के लिए सदैव कार्य करती रही हैं। आजादी के इतने वर्षों के बाद भी जनजाति समाज उपेक्षित रहा है, जिन्हें समाज के मुख्यधारा में जोडऩे के लिए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग से जनजातीय मंत्रालय बनाकर समाज के विकास को नवगति दी है। उसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं।

देश के 12 करोड़ से ज्यादा जनजाति समाज की आबादी है। इस ऐतिहासिक फैसले से समाज का हर वर्ग बेहद प्रसन्न है और मुर्मू के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद से ही समाज के हर तरफ उत्साह का वातावरण है। वे सदैव संघर्ष की राह पर चलकर सामाजिक, राजनीतिक सुचिता के लिए कार्य करती रही हैं। हम सबको विश्वास है कि वह देश की भावनाओं के अनुरूप हमेशा कार्य करती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के सांसद, विधायकों को श्रीमती मुर्मू के पक्ष में मतदान कर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभाना चाहिए। हम अन्य दलों के विधायक, सांसदों से भी मुर्मू को समर्थन देने की अपील करते हैं।

पे्रस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित साय, नरेश नन्दे, रायमुनि भगत, रजनी देवधन  नायक विष्णु सोनी, अरविंद भगत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद  जशपुर विधायक विनय भगत के निवास में सभी भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और मुर्मू को समर्थन देने की अपील की।

एक दिन में पांच रेप के मामले को लेकर जनपद अध्यक्ष रायमुनि भगत ने कहा कि पीडि़ता के परिजनों को 10 लाख रुपये छत्तीसगढ़ सरकार देवे।

 


अन्य पोस्ट