जशपुर

पीडि़तों को न्याय मिले व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो
13-Jul-2022 8:06 PM
पीडि़तों को न्याय मिले व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

   भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 13 जुलाई।
जिले में रेप व अत्याचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीडि़तों को उचित न्याय मिले व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, नहीं तो महिला मोर्चा इस मामले को लेकर उग्र प्रदर्शन करेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। जिस तरह की घटनाएं जशपुर सहित पूरे प्रदेश में बढ़ रही है, यह चिंता का विषय है। जिले में एक ही दिन 5 अलग-अलग जगहों में रेप के मामलों का सामने आना व कांसाबेल थाना अंतर्गत सामूहिक बलात्कार के बाद एक बेटी की अस्मिता का सौदा किया जाना बेहद ही शर्मनाक है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता कश्यप ने कहा कि पीडि़तों को उचित न्याय मिले व अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई हो नहीं तो महिला मोर्चा इस मामले को लेकर उग्र प्रदर्शन करेगी।

ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नरेश नंदे, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता कश्यप, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान, मोर्चा जिला महामंत्री द्वय शारदा प्रधान एवं भुनेश्वरी बेहरा, डीडीसी शान्ति भगत, डीडीसी अनिता सिंह, शहर मण्डल अध्यक्ष भाजपा संतोष सिंह, नीतू गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, पिंकी लकड़ा, मुकेश सोनी,  सज्जू खान, अरविंद भगत, अनुज भगत, कृपा शंकर भगत, निखिल गुप्ता, राहुल गुप्ता, दीपू मिश्रा, आशु राय, अभिषेक गुप्ता, बजरंग गुप्ता, सूरज सिंह एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने दी।


अन्य पोस्ट