जशपुर

ईंट भट्ठे में काम कर रहे 5 मजदूर झुलसे, चार गंभीर, रायपुर रेफर
07-Mar-2022 4:33 PM
ईंट भट्ठे में काम कर रहे 5 मजदूर झुलसे, चार गंभीर, रायपुर रेफर

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

जशपुर, 7 मार्च। जिले के तपकरा क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे में काम कर रहे मजदूरों पर जलती हुई राख की दीवार गिर गई, जिससे 5 मजदूर बुरी तरह झुलस गये। इनमें 4 की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिये रायपुर भेजा गया है। पुलिस ने ईंट भट्ठा संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।  

तपकरा में विष्ण ब्रिक्स इंडस्ट्रीज संचालित है। शनिवार को दोपहर इस उद्योग में कुछ मजदूर चेंबर से ईंट निकालने के लिये गये थे। इसी बीच राख की दीवार उन पर गिर पड़ी। घटना में चार महिला और एक पुरुष मजदूर झुलस गए। घटना के बाद सभी मजदूरों को इलाज के लिये कुनकुरी के अस्पताल में ले जाया गया। वहां से चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण रायपुर रेफर किया गया। घायल मजदूरों के नाम रघुराम चौहान, सुनीता केरकेट्टा, शांति बाई, प्रमिला और विमला बताये गये हैं।

पुलिस ने ईंट भट्ठा के संचालक विष्णु प्रसाद साहू के खिलाफ उद्योग परिसर में सुरक्षा की अनदेखी करने को लेकर आईपीसी की धारा 337 के तहत अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट