जशपुर

रौनियार समाज के अध्यक्ष बने जितेन्द्र, उपाध्यक्ष मिथलेश
05-Dec-2021 6:10 PM
रौनियार समाज के अध्यक्ष बने जितेन्द्र,  उपाध्यक्ष मिथलेश

पत्थलगांव, 5 दिसंबर। शनिवार को पत्थलगांव रौनियार इकाई के मुखिया अरूण गुप्ता, अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता, उपाध्यक्ष बलराम गुप्ता एवं समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में सामाजिक बैठक में 2022-23 दो वर्ष कार्यकाल के लिए जितेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष बनाए गए। समाज के सभी लोगों की उपस्थिति में जनवरी 2022 से दो साल के लिए नई समिति का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मिथलेश गुप्ता और पूर्व में रहे सचिव कुंदन गुप्ता और कोषाध्यक्ष मनोज़ गुप्ता को पत्थलगांव ईकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब ये कार्यकारिणी जनवरी 2022, से अपना कार्यभार संभालेगी। जनवरी के बैठक में सभी को शपथ दिलाते हुए दी गई जिम्मेदारी से कार्य करने का भार सौंपा जाएगा। नए कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। नई कार्यकारिणी को समाज के सभी लोगो ंने ताली बजाकर शुभकामनाएं दी और कहा कि समाज के हितों का ध्यान रखते हुए समाज के लोगो की बेहतरी के लिए कार्य करें।

जिससे समाज को नए आयाम नई दिशा मिल सके।
 


अन्य पोस्ट