जशपुर

विधायक मिंज के प्रयास से मिली ग्रामीण को मुआवजा राशि
16-Nov-2021 7:53 PM
विधायक मिंज के प्रयास से मिली ग्रामीण को मुआवजा राशि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 16 नवंबर। विगत कुछ महीने पहले घटमुण्डा निवासी महिला हिरामनी की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। विधायक यूडी मिंज के अथक प्रयासों द्वारा हितग्राही को मुआवजे का चेक प्रदान किया गया।

हितग्राही फूलचंद  पिता जलधर राम ग्राम घटमुण्डा को जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव के हाथों 4 लाख रूपये की मुआवजा राशि कुनकुरी के विधायक कार्यालय के सामने प्रदान की गई। मुआवजा राशि का चेक देते समय परिजनों ने विधायक यूडी मिंज को धन्यवाद दिया। चेक देते समय ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास, रोबर्ट एक्का, जनपद अध्यक्ष अंजना मिंज, पिंटू यादव, फिरोज एवं अन्य कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट