जशपुर

विश्वास की कार्यशाला में स्कूली बच्चों को किया जागरूक
10-Nov-2021 5:12 PM
विश्वास की कार्यशाला में स्कूली बच्चों को किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव/जशपुर, 10 नवंबर।
विश्वास अभियान के तहत जिले में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता पर कार्यशाला हुई, जिसमें साइबर अपराध से बचने के तरीके भी बच्चों को बताए गए। ऑनलाइन ठगी से सर्तक रहने को कहा व यातायात नियमों का पालन की समझाइश दी गई।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे के मार्गदर्शन पर, यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर के नेतृत्व में  मंगलवार को  प्राचार्य विनोद गुप्ता शासकीय आत्मानंद उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर, यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर एवं  साइबर सेल प्रभारी  सहायक उपनिरीक्षक  नसरुद्दीन  अंसारी, शिकायत शाखा प्रभारी रश्मि थॉमस व्याख्याता डीडी  स्वर्णकार, विकास कुमार पांडे  शिक्षक जयस टोपनो की उपस्थिति में  चलाए जा रहे विश्वास कार्यक्रम अभियान में यातायात प्रभारी द्वारा यातायात नियमों, ट्रैफिक सिग्नल, नाबालिग बच्चों के बारे में,  लाइसेंस बनवाने के बारे में,  गुड सेमेरिटन  के बारे में एक-एक  कर प्रोजेक्टर में शॉर्ट फिल्म दिखाकर विस्तारपूर्वक स्कूली छात्र-छात्राओं को समझाया गया।  

दो पहिया वाहन चलाते समय  हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं, वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठ कर वाहन न चलाएं, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनकर चलाएं, वाहन चलाते समय हमेशा समस्त दस्तावेज लेकर वाहन चलाएं और हमेशा यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन  करने हेतु विस्तारपूर्वक स्कूली छात्र छात्राओं को समझाया गया।

साइबर  सेल  प्रभारी  सहायक उपनिरीक्षक नसरुद्दीन अंसारी के द्वारा बच्चों को साइबर अपराध जैसे  एटीएम, फोन पे, गूगल पे ,फेसबुक,  व्हाट्सएप ,ट्विटर  इंस्टाग्राम, एनीडेस्क में होने वाली ठगी से बचने की समझाईश दी गई। ठगी से बचने स्कूली छात्र छात्राओं को तरीके बताए।

शिकायत शाखा प्रभारी रश्मि थॉमस  द्वारा मानसिक प्रताडऩा, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध, सांप काटने  के बाद बचने के उपायों को लेकर  छात्र छात्राओं को  विस्तार पूर्वक समझाया गया।

यातायात जागरूकता अभियान में यातायात नियमों एवं संकेतों के बारे में एवं साइबर अपराध, मानसिक प्रताडऩा के बारे में  स्कूली छात्र/ छात्राओं को  पंपलेट वितरण किया गया।
 उक्त कार्यक्रम में  लगभग 500 छात्र/छात्राओं को लाभान्वित किया गया।


अन्य पोस्ट