जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव/जशपुर, 6 नवंबर। गुरुवार को दीपावली त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही घर, दुकान को फूल माला से सजाना शुरू कर दिया गया, जो शाम तक चलता रहा।
दीपावली का त्योहार का सभी लोग सहित बच्चे बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है। सुबह से घर की महिलाएं बच्चे घरों के बाहर और अंदर तरह तरह के रंगोली बना कर घरों को सजाकर रंगों से भर दिए थे। दीपावली के दीन रात्रि को पूजा पाठ कर दीपक जला कर घरो को दुकानों को रोशनी से सरोबार कर दिया गया। कुछ लोगों ने शहर के मन्दिरों में भी दीपावली की रात जाकर दिया जला कर भगवान से सुख शांति और वैभव एवं सफलता पाने के लिए आशीर्वाद मांगा। सभी लोगो ने घरों के दुकानों के आगे फटाके फोड़ कर खुशी का इजहार कर रहे थे, जिसमें महिलाये भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही थी।
दीपावली के दिन घर के सदस्य बड़े बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इस दिन घर की महिलाएं अपने-अपने घरों में तरह-तरह के पकवान मिठाई बनाकर घर के सदस्यों को खिलाते है। घरो में यार दोस्तो एवं रिश्तेदारों के साथ खूब खुशिया मना कर अपनी-अपनी खुशी का इजहार किये। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष दीपावली का पर्व ज्यादा खुशियों भरा रहा, जहां पहले कोरोना का बोलबाला रहा था, इससे बाहर निकलते हुए लोगों ने जम कर खुशियां मनाई।


