जशपुर

यश प्रताप सिंह जूदेव बने भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
06-Nov-2021 6:04 PM
यश प्रताप सिंह जूदेव बने भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव/जशपुर, 6 नवंबर।
युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य  बने। युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव के भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बनाये जाने पर युवा मोर्चा में हर्ष की लहर है।

काफी समय से युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव के द्वारा पार्टी के निर्देश में अनेक कार्यो में बढ़-चढक़र हिस्सा लेकर कार्य करते रहने पर पार्टी ने बड़ा दायित्व दिया है। अब पहले से ज्यादा से ज्यादा सक्रिय होकर पार्टी के और संग़ठन के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी मिली है।

ज्ञात हो कि नशे के व्यापरियों के ऊपर नकेल कसने एवं आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने सडक़ पर आंदोलन करते नजर आए थे। यश प्रताप पूर्व में टाँगर गाँव मे विरोध प्रदर्शन से लेकर अन्य पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे है।

इस बड़े दायित्व के मिलने पर यस प्रताप ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो दायित्व दिया है। उससे मैं काफी खुश हूं। अब पहले से ज्यादा जिम्मेदारी मिली है। पार्टी से मिले निर्देशो के अनुरूप भाजपा युवामोर्चा के लिए कार्य कर युवाओं को ज्यादा जोड़ते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे।
 


अन्य पोस्ट