जशपुर

वेतन विसंगति दूर करने संयुक्त शिक्षक संघ ने पत्थलगांव विधायक को सौंपा ज्ञापन
26-Oct-2021 5:22 PM
वेतन विसंगति दूर करने संयुक्त शिक्षक संघ ने पत्थलगांव विधायक को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 26 अक्टूबर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ पत्थलगांव द्वारा विधायक  राम पुकार सिंह  को एक सूत्रीय मांग  सहायक शिक्षक (एल बी) संवर्ग का वेतन विसंगति दूर करते हुए, पूर्व सेवा की गणना करके क्रमोन्नति दिए जाने को लेकर ज्ञापन दिया गया।

संघ पदाधिकारियों ने विधायक को अवगत कराया कि शिक्षक (एल बी ) संवर्ग के शिक्षकों की प्रथम  नियुक्ति 1995 , 1998 , 2005, 2007 ,2008, और 2010 में अलग अलग नामों से हुआ है बाद में राज्य शासन ने सभी को शिक्षा कर्मी बनाया, फिर शिक्षक पंचायत बनाया। 1 जुलाई 2018 को शिक्षा विभाग में संविलियन किया गया और संविलियन पूर्व की वरिष्ठता कोई लाभ क्रमोन्नति और पदोन्नति में अब तक नहीं दिया है।

संविलियन के पूर्व पदोन्नति के लिए पद रिक्त होते हुए भी कई सहायक शिक्षक पंचायत व शिक्षक पंचायत  जिनके सेवा 8 से 12 वर्ष पूर्ण हो गए थे। उनको पदोन्नति नहीं दिया गया। आज उनकी कुल सेवा अवधि 11 से 15 वर्ष हो गए हैं। 1998 से नियुक्त व्याख्याता (एल बी ) संवर्ग की कुल सेवाकाल 23 वर्ष हो गए इन्हें एक बार भी पदोन्नति क्रमोन्नति नहीं दिया गया है।

संघ  पदाधिकारियों ने विधायक से निवेदन किया है कि सहायक शिक्षक (एल बी) संवर्ग की वेतन विसगति दूर कर, पूर्व सेवा की गणना करके क्रमोन्नति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखें। उक्त कार्यक्रम में विधायक के साथ शेखर त्रिपाठी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गौ सेवा आयोग प्रदेश सदस्य छग शासन भी उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान अर्जुन रत्नाकर उप प्रान्तध्यक्ष , संतोष कुमार टांडे जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष कुंदन गुप्ता , जिला कोषाध्यक्ष मोतीलाल भारती , जिला मीडिया प्रभारी व वि.ख. सचिव हेमंत यादव, जिला संगठन मंत्री प्रफुल्ल पंडा,पत्थलगांव विकास खण्ड अध्यक्ष विनोद कुमार साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनिया साहू, अपर्णा नामदेव आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट